कर्नलगंज गोंडा। शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा की आराधना व भक्ति से पूरा पंडाल भक्तिमय रहा। अलग अलग स्थानों पर मां दुर्गा जी अपने कई रूपों में भक्तों को दर्शन दे रही है। मौर्य नगर चौराहे पर रथ पर सवार मां दुर्गा भक्तों को दर्शन दे रही है, इस दौरान मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की काफी भीड़ उमड़ रही है। जय मां दुर्गे शक्ति समिति मौर्य नगर चौराहा के तत्वाधान में सन 1985 से शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष रथ पर सवार मां दुर्गा भक्तों को दर्शन दे रही हैं। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार गिरि ने बताया कि 10 अक्टूबर को महा आरती भव्य श्रृंगार व थाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 12 अक्टूबर को कुमार जागरण पार्टी गोरखपुर के तत्वाधान में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा।जिसमें मुख्य गायिका उर्मिला राज व गायक पंडित रोहित शर्मा माता का गुणगान करेंगे। विजयदशमी के उपलक्ष में कन्या भोज व विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। प्रबंधक पंडित गिरीश कुमार शुक्ला ने बताया कि सन 1985 से प्रतिवर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा का स्थापना बड़े ही धूमधाम के साथ किया जाता है। जो भी भक्त माता के पंडाल में आकर सच्चे मन से मनौतिया मांगता है। माता भवानी उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। उन्होंने कहा कि भंडारे मे शुद्ध देसी घी से बने प्रसाद भक्तों को वितरित किया जाता है। आचार्य पंडित माधवराज त्रिपाठी व उनके सहयोगियों द्वारा माता की विधि विधान के साथ पूजा उपासना की जाती है। इस दौरान उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, गणेश पाण्डेय, महेश गुप्ता, मुकेश सोनी, प्रकाश जायसवाल, मनु यज्ञसैनी, समीर गुप्ता, अरुण बाथम, महामंत्री विकास शुक्ला, मंत्री आकाश शुक्ला, देवेंद्र पांडेय भोला, प्रदुमन शुक्ला, सूरज शुक्ला, सूरज सोनी, राजा मौर्य, आनंद सोनी, कोषाध्याय सत्यम सिंघानिया, लेखा निरीक्षक आनंद कुमार साहू, संरक्षक महंत गिरजा शंकर गिरी, महंत रामशंकर गिरी, संतोष कुमार पांडेय, सेवक रामजीलाल मोदनवाल, ज्वाला प्रसाद तिवारी, शिवकुमार बाथम, बीके श्रीवास्तव, डाक्टर गिरधर गोपाल वैश्य, श्री राम सोनी, प्रमोद सिंघानिया, श्री भगवान शाह प्रबंधक गिरीश कुमार शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, महेंद्र यज्ञसैनी, सुमित शुक्ला, रितेश सोनी बड़े, सोनू बाबा, डॉ उत्तम बंगाली, रमाशंकर शुक्ल, रूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जीके श्रीवास्तव, शिवचंद सोनी, सुनील सैनी, पुनीत तिवारी व शीतल बाल कमेटी के सदस्य 9 दिनों तक बड़े श्रद्धा भाव के साथ माता के भक्तों की सेवा करते हैं।
