अखिलेश को पुनः मुख्यमंत्री बनाना ही नेताजी की असली श्रद्धांजलि है-जिलाध्यक्ष

बदलता स्वरूप गोण्डा। जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन की अध्यक्षता में मनायी गयी तथा श्रद्धेय नेता जी के चरणों में पुष्पाजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व एमएलसी नेता जी को याद करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कहा हमारा राजनीतिक उत्तराधिकारी हमारा बेटा नहीं मुलायम सिंह यादव होंगे। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा नेता जी ने अपने विचारो और नीतियों से सबको संरक्षित करने का काम किया, कर्जा, शिक्षा, दवा, सब मुफ्त किया, उन्होंने आंदोलन चला कर शिक्षा का अलख जलाया, कन्याओं के लिए फीस माफ की, पिछड़ों गरीबो को आरक्षण का लाभ दिलाया, देश के ऐसे समाज सुधारक महापुरुष को नमन करता हूँ। सूरज सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबको स्व. नेता जी के दिखाये रास्ते पर चलना चाहिए, उनसे बड़ा नेता कोई नही, जब हमारे पिता को गोली लगी तब उनको बचाने के लिए हेलिकाप्टर भेज उनको इलाज करवाकर बचाने का काम किया, बहुत दुख की बात है आज हम लोगो के बीच दोनों लोग नही है यह हम लोगो के लिए बहुत बड़ी छति है, कहा जब हम लोग लोकसभा विधान सभा जीतेंगे तभी समाजवादी का परचम लहरेगा। मंत्री जी ने कभी संघर्ष का साथ कभी नही छोड़ा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सरफराज हुसैन सोनू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा ने नेता जी को सच्ची श्रंद्धाजलि अर्पित की और कहा कि नेता जी की कमी हम समाजवादी लोगो को हमेशा खलेगी उनके जैसा नेता आज तक नही हुआ, उनके जैसे महापुरूष हम सब के बीच नहीं हैं, उनके विचार उनके पद चिन्हों पर चलना हम सभी समाजवादी लोगो की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने नेता जी को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि समाजवादी जनपद की सबसे मजबूत पार्टी है, सभी का धन्यवाद है और कहा कि नेता जी के संघर्ष को याद करते हुए कि उनके संघर्ष के बल पर आज समाजवादी पार्टी प्रदेश और देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दलों में से है। उन्होंने सबका धन्यवाद करते हुए 2012 से 2017 तक के जो अखिलेश यादव ने जो काम किया। उसी काम को आगे बढ़ाने के लिए हमको और आपको यहाँ से संकल्प लेकर जाना होगा कि 2027 मे गोंडा की सातों विधान सभा जीत कर अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। यही नेता जी को सच्ची श्रंद्धाजलि होगी। कार्यक्रम में हफ़िज मालिक, मसूद आलम, विजय सिंह टिंटू, मो जकी ,समीम अक्षन, बबलू सिंह, विनोद श्रीवास्तव, रईश अहमद बब्बू, अजय सिंह, फहीम पप्पू, शिव कुमार विश्व कर्मा, जावेद मंटू, दिनेश यादव, जेपी श्रीवास्तव, राजेश यादव, राम जीत निषाद, जयचन्द सिंह, जय सेन सिंह, सुशील गौतम, शहान अख्तर, पंकज गोस्वामी, दीपु यादव, सिधर्थ सिंह, अफजल खान,विपिन चन्द्र वर्मा, संजय साहू,विजय पासवान, बब्बू सोनी, अशोक यादव, मोहन यादव, लेखराज यादव, हृदय राम यादव, संपत सिंह, वकार खा, इस्लाम चौधरी, राजेश मिश्रा , वकील अहमद, पवन सिंह, विक्रम शर्मा, सोम नाथ तिवारी, नितेनदर सिंह, तृवेणी मिश्रा, हिलाल रिजवी, मेराज अहमद, विवेक सिंह, राजेश दीक्षित, आदित्य यादव,साहब राम, प्रदीप यादव, सिपाही सिंह, आजम खाँ, जयंत तिवारी, इमरान मंसूरी, पंकज यादव, जमील अहमद, पंकज सिंह, परवेज सलमानी, हीरा लाल सागर, महेश यादव, देवानंद पांडे, संतोष तिवारी, अजीम वारसी, सुधाकर मिश्र, कार्य लय प्रभारी विर्जेस यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपास्थित रहे।