पंजाबी समाज के 13 विधायक विजयी होकर पहुचें हरियाणा विधानसभा : राजेश सलूजा

कमल हंदूजा

बदलता स्वरूप हरियाणा, हिसार। समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश सलूजा ने बताया की हरियाणा विधानसभा में 33 साल बाद 13 पंजाबी विधायक जीते हैं। इस से पहले 1991 में कांग्रेस पार्टी से 14 पंजाबी विधायक जीते थे। इन 13 पंजाबी विधायको में 8 भाजपा से और 5 कांग्रेस से जीते है। दोनो मुख्य दलों ने 14 पंजाबियों को टिकट दी थी जिसमे से 13 विधायक विजयी हुए है। राजेश सलूजा ने बताया की जीतने वाले पंजाबी विधायक है भाजपा से अनिल विज अंबाला कैंट,घनश्याम अरोड़ा यमुनानगर,प्रमोद विज पानीपत,निखिल मदान सोनीपत,विनोद भ्याना हांसी,कृष्ण मिड्ढा जींद,जगमोहन आनंद करनाल,धनेश अदलखा बड़खल एवं कांग्रेस से गोकुल सेतिया सिरसा, बी बी बत्रा रोहतक,अशोक अरोड़ा थानेसर कुरुक्षेत्र,मनदीप सिंह पिहोवा एवं परमवीर टोहाना हैं। समाजसेवी राजेश सलूजा ने बताया की इतनी बड़ी संख्या में पंजाबी विधायको का विधानसभा में पहुंचना पंजाबी समाज के लिए खुशी और गौरव की बात है और हमारी हरियाणा की टीम बहुत सारी संस्थाओं के सदस्यों को साथ लेकर इन सभी पंजाबी विधायको से जल्द मिलेगे और पंजाबी वेलफेयर बोर्ड बनाने की बात करेगे ताकि पंजाबी समाज के हित के कार्य इस बोर्ड के तहत हम खुद सुलझा सके। हमारी सबसे बड़ी मांग यह है की रिफुजी कानून बन ना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति हमारे समाज को रिफुजी कानून के तहत उस पर कार्यवाही हो। हम इन सभी पंजाबी विधायको से यह प्रार्थना भी करेगे की जब हरियाणा विधानसभा में पंजाबी वेलफेयर बोर्ड या रिफ्यूजी कानून पर चर्चा हो तो सभी पंजाबी विधायक चाहे किसी भी पार्टी के हो वह पार्टीवाद से ऊपर उठकर इस कानून पर एक होकर समर्थन करे। अंत में समस्त पंजाबी समाज राज्य हरियाणा की तरफ से सभी विधायको को विजयी होने की अनंत शुभकामनाएं।