बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी सालिक राम प्रार्थिनी से तीन लाख रू0 लिए थे, जिसकों मांगने पर विपक्षीगणों द्वारा प्रार्थिनी को मारा-पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी। विपक्षी सालिक राम प्रार्थिनी की कई बार आबरू को लूटा गया तथा प्रार्थिनी के 12 ग्राम सोने की चैन, 8 ग्राम सोने के झाला व 7 ग्राम सोने का मंगलसूत्र लेकर चले गए। वादिनी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में 03 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष खोड़ारे द्वारा सम्पादित की जा रही थी। आज थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त सालिक राम को बनगवां गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
