न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

हिमांशु गुप्ता

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में जमुनहा तहसील के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता जमुनहा भवनियापुर न्यायपंचायत के पीएम श्री विद्यालय जमुनहा के प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती की बंदना और विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हरीश जायसवाल गांधी, तथा समाज सेवा संतोष जायसवाल,प्रधानाचार्य आलोक कुमार गुप्ता रहे। जिसमें दौड़ का कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी जमुनहा सतीश कुमार तथा समस्त खेलकूद प्रतियोगिता जिला व्यायाम शिक्षक बीरेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में प्रारंभ किया गया। जिसमें 100 मीटर बालक संवर्ग में प्रथम स्थान श्रवण कुमार कम्पोजिट विद्यालय लाल बोझा,द्वितीय स्थान कृष्ण कुमार प्राथमिक विद्यालय काशीराम पुरवा,तृतीय स्थान सहबाज कम्पोजिट विद्यालय जमुनहा इसी तरह बालिका संवर्ग में सायना प्रथम कम्पोजिट जमुनहा,मरियम सिद्दीकी द्वितीय प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय तथा साहिबा तृतीय कम्पोजिट विद्यालय जमुनहा स्थान पर रही। वहीं सौ मीटर बालक संवर्ग मे प्रथम स्थान मो.आसिफ प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय, सहबाज कम्पोजिट विद्यालय जमुनहा द्वितीय तथा श्रवण वर्मा कम्पोजिट विद्यालय लाल बोझा तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह सौ मीटर बालिका संवर्ग में सायबा कम्पोजिट विद्यालय जमुनहा प्रथम स्थान,द्वितीय स्थान पर कम्पोजिट विद्यालय जमुनहा साहिबा तृतीय स्थान पर मुस्कान मिश्रा कम्पोजिट विद्यालय लाल बोझा रही। इसी तरह से जूनियर संवर्ग में सौ मीटर बालक संवर्ग में सोनू बर्मा कम्पोजिट विद्यालय लालबोझा प्रथम, द्वितीय स्थान पर सुहेल कम्पोजिट विद्यालय जमुनहा, तृतीय स्थान पर कम्पोजिट विद्यालय जमुनहा आदर्श मौर्य रहे। इसी तरह सौ मीटर बालिका संवर्ग में शायदा कम्पोजिट विद्यालय जमुनहा प्रथम रेखा कम्पोजिट जमुनहा द्वितीय काजल कम्पोजिट विद्यालय लाल बोझा तृतीय स्थान पर रहे। न्याय पंचायत जमुनहा भवनियापुर में प्रथमिक विद्यालय छः और तीन कम्पोजिट विद्यालय शामिल हुए। वहीं बालक संवर्ग प्राथमिक स्तर खो-खो प्रतियोगिता में पी एम श्री विद्यालय जमुनहा प्रथम तथा कम्पोजिट विद्यालय लाल बोझा द्वितीय स्थान पर रहा । वहीं बालिका संवर्ग खो-खो में प्राथमिक स्तर पीएम श्री जमुनहा प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर स्तर बालक संवर्ग खो-खो में पीएम श्री विद्यालय जमुनहा प्रथम तथा कम्पोजिट विद्यालय लाल बोझा द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर स्तर बालिका संवर्ग खो- खो में पीएम श्री विद्यालय जमुनहा प्रथम तथा कम्पोजिट विद्यालय लाल बोझा द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं समूह गान में प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय प्रथम स्थान तथा पीएम श्री विद्यालय जमुनहा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक स्तर एकांकी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय को प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पीएम श्री विद्यालय जमुनहा को द्वितीय स्थान प्राप्त किया । वहीं प्राथमिक स्तर बालिका सवर्ग अंताक्षरी में प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय प्रथम स्थान तथा कम्पोजिट विद्यालय जमुनहा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।