हिसार में हमारा काम बोल रहा है : डॉ. कमल गुप्ता

बदलता स्वरूप ब्यूरो कमल हंदूजा

हरियाणा-हिसार। हिसार शहर में पिछले 10 वर्षो में भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, यही कारण है कि आज हिसार में हमारा काम बोल रहा है। यह बात कैबिनेट मंत्री एवं हिसार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों चुनाव प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान डॉ. अमित भुटानी, शुभम जिंदल, विनोद गोयल, अमित जैन, रमेश सैनी, कृष्ण खटाणा, जगत, धर्मवीर के आवास व प्रतिष्ठानों पर जनसंपर्क किया।इस दौरान डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में 50 एकड़ में ढंढूर गांव में गोअभ्यरणय का निर्माण, जहाज पुल चौक से बरवाला चुंगी तक फोरलेन सडक़ का निर्माण, शहर की सभी गलियों, सभी कालोनियों की अंदरूनी सडक़ों का निर्माण, सब्जी मंडी चौक से डबल फाटक तक सीसी रोड का निर्माण, पुरानी ऑटो मार्किट में सभी दुकानों के आगे के चबूतरे पक्के करने, ऑटो मार्किट फेस-3 की सभी सडक़ों को सीसी से बनाने, शहर के चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण, शहर की सभी मुख्य सडक़ों पर तिरंगा लाईट लगाने जैसे कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के चलते आज हिसार की प्रदेश में एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता विकास कार्यों के लिए मतदान कर कमल का फूल खिलाकर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का काम करेगी। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के समर्थन में पार्टी के महिला मोर्चा व युवा मोर्चा चुनाव प्रचार अभियान चलाते हुए घर- घर जाकर वोट की अपील की गई।