बाढ़ कटान के भय से अपना आशियाना तोड़ रहे लोगो से मिले डीएम

नितिश कुमार तिवारीबदलता स्वरूप श्रावस्ती। बाढ़ की कटान के भय से लोग स्वयं ही अपना आशियाना तोड़ रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर विधायक रामफेरन पाण्डेय एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने तहसील इकौना के अंतर्गत ग्राम टंडवा जंगरावल पहुंच कर ग्रामवासियों से कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ की कटान में आए हुए घरों के परिजनों को बाढ़ शरणालय पहुंचाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन सदैव उनके साथ है। बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन कर उन्हें क्षति पूर्ति की जा रही है।इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ कटान के जो भी कार्ये है उन्हें तत्काल कराया जाय और जिनलोगों के पास राशन आदि की समस्या है उन्हें राशन भी मुहैया कराया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि कटान से प्रभावित लोगो को लगातार सहायता राशि मुहैया कराई जा रही है। शेष लोगो को अगले चौबीस घंटों में सहायता राशि मुहैया करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम-टढवा दाखिला कुम्हारगढ़ी परगना व तहसील इकौना में राप्ती नदी में आयी बाढ़ से पूर्व में तीन व्यक्तियों का मकान बह गया था जिनको सहायता राशि दी जा चुकी है, जिसमे चम्पा देवी पत्नी गोबरे, राजू पुत्र राम नरेश, सुखराम पुत्र रामहेत को एक लाख बीस हजार की आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराई गई है। उन्होंने ये भी कहा कि जिला प्रशासन हर दुःख सुख में सभी के साथ हर संम्भव मदद के तत्पर्य है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी इकौना ओम प्रकाश तहसीलदार विपुल सिंह अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।