झंडा गीत के रचयिता का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

अमित शरण बॉबी बदलता स्वरूप फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति फतेहपुर द्वारा झंडा गीत के रचियता जन्म दिवस को हषोउल्लास से मनाया गया। मूर्ति स्थल को फूलों से सजाया गया, मूर्ति पर आरती उतार कर झंडा गीत का गायन किया गया। महासमिति के पदाधिकारियों ने जिला कारागार में प्रमोद कुमार त्रिपाठी जेलर अनिल कुमार के सानिध्य में चित्र पर माल्यार्पण कर गायन किया गया तथा पार्षद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को मिष्ठान व फलों का वितरण किया गया। बच्चों को लेखन सामग्री का भी वितरण किया गया, भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के द्वारा झंडा गीत श्याम लाल गुप्त का १०६ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। झंडा गीत का गायन कर आरती उतारते हुये मिष्ठान वितरित किया गया। महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता ने कहाकि पार्षद का जीवन सरल स्वभाव का रहा उनके अन्दर देश भक्ति की भावना वचपन से ही थी, उनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था लेकिन अपनी प्रतिभा के चलते अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अकिंत कराया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण जयसवाल संरक्षक गिरधारी लाल गुप्त ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में सक्रिया भूमिका रही इस मौके पर प्रमुख सुनील राष्ट्रीय वरि. उपाध्यक्ष विनोद‌ गुप्ता, संजय गुप्त, रामप्रकाश गुप्त, शैलेन्द्र शरन सिम्पल, सौनक आनन्दू , लाल गुप्त सुनीता गुप्त, अजय गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्त उमाशंकर, राधेश्याम हयारण संजीव गुप्त मनीष गुप्त राजू तनाव, नमो गुप्ता सुशील गुप्त, अम्बुज शिशिर ग्रप्त, प्रेम नारायण, अमित गुप्ता सोनक गुप्त आदि लोग मौजूद रहे।