नितिश कुमार तिवारीबदलता स्वरूप श्रावस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जमुनहा तहसील के अंतर्गत जमुनहा बस स्टैंड चौराहा से अमित कुमार राजपूत के नेतृत्व में मंगलवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जमुनहा ब्रम्हदेव चौराहा से शुरू होकर पुलिस चौकी मार्ग के रास्ते जमुनहा बाजार, भरत मिलाप चौराहा,कटहल लाइन से निकलकर मल्हीपुर वैरियर चौराहा और ब्लॉक मुख्यालय से होकर गुजरी। यात्रा का समापन पुनः जमुनहा ब्रम्हदेव चौराहा स्थित राजपूत मार्केट में हुआ। वहीं इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्होंने अपनी बाइकों पर तिरंगा झंडा लगाया और विभिन्न देशभक्ति के स्लोगन के साथ पूरे क्षेत्र में देशप्रेम का संदेश फैलाया। तिरंगा यात्रा का दृश्य अत्यंत मनमोहक और प्रेरणादायक था, जिसमें युवा और बच्चे सभी ने बड़े ही जोश और गर्व के साथ हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते भर में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। वहीं इस तिरंगा यात्रा ने न सिर्फ लोगों के मन में देशप्रेम की भावना को प्रबल किया, बल्कि हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को भी मजबूती से आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सोनू पाठक ने बताया कि तिरंगा यात्रा की सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र के लोग अपने देश और उसकी धरोहर के प्रति कितने संवेदनशील और समर्पित हैं। अमित कुमार राजपूत के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने न सिर्फ तिरंगे के सम्मान को प्रदर्शित किया, बल्कि हर घर तिरंगा फहराने के महत्व को भी उजागर किया। इस दौरान मल्हीपुर थाना क्षेत्र व पुलिस चौकी जमुनहा की पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। इस यात्रा में सौरभ प्रताप सिंह, सतीश त्रिपाठी, पवन सिंह, सौरभ त्रिपाठी, नसीम, नानबाबू, नन्द किशोर, सोनू पाठक, गुलाब सिंह, सत्य नारायण, राजेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार सोनी, राम निवास वर्मा, रामू हिन्दुस्तानी, शिवम, सुकई, राम सिंह, चन्दर, गप्पू, मनोज, निरहू, और छेदी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
