बदलता स्वरूप फतेहपुर। आज प्राथमिक विद्यालय मानू का पुरवा शिक्षा क्षेत्र ऐराया मे विभाजन विभाषिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय से नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, अधिशाषी अधिकारी देवहुती पाण्डेय के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमे विद्यालय के समस्त बच्चे, सभासद गण,नगर पंचायत स्टॉफ, विद्यालय स्टॉफ शामिल रहा। सभी के हांथो मे तिरंगे झंडे थे, बारिश मे भीगते हुए नारे, गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा मोहल्ले मोहल्ले गुजरी। तिरंगा यात्रा पश्चात विद्यालय मे बिभाजन विभीषिका पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्ष महोदया, अधिशाषी अधिकारी महोदया द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर सभासद, राम प्रकाश, यशवंत सिंह, राकेश सिंह, ज्ञान नारायण अग्निहोत्री, संदीप कुमार सविता, डॉ अम्बिका प्रसाद मिश्र, अजय सिंह, विजय त्रिपाठी प्रधानाचार्य, माधुरी सिंह, शकुंतला सिंह, नीतू देवी, रानू देवी सरोज, उमा भारती आदि उपस्थित रहे।
