महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के पावन शुभ अवसर पर अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज के अध्यक्षता में अपने निजी आवास एवं कार्यालय चक्रतीर्थ मोहल्ला निकट टेढ़ी बाजार अयोध्या बहुत भव्य तरीके से झंडारोहण किया गया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, भारत माता की जय घोष नारा लगाया गया । उसके बाद सभी को मीठा और फल वितरण किया गया और सभी को जलपान कराया गया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की 78 वें वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि इस दिन हमारे देश को आजादी मिली थी। इस मौके पर अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज, स्वामी कलकानंद महाराज, कर्मराज पांडे, शुभम पांडे, नवीन शर्मा, मनोज शर्मा, सूरज शर्मा, ननकू महाराज, नंदलाल पांडे, पार्षद प्रतिनिधि अनिकेत यादव, पूर्व पार्षद खजांची, सोमनाथ बघेल, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal