शिविर में माध्यम से की बच्चों व कावरियों की मदद
बदलता स्वरूप गोण्डा। कजरीतीज के शुभ अवसर पर महिला कल्याण विभाग की 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमे बच्चो, आम जनमानस व कांवरियों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। काफी बच्चो व कांवरियों को अपने साथी या परिजनों के साथ जलाभिषेक करने आये हुए भटक जाने पर उनको शिविर के माध्यम से मिलावाया गया। शिविर का जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जायजा लिया। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज रावत, नगर मजिस्ट्रेट, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार ने कैम्प का निरीक्षण किया तथा दिशा निर्देश प्रदान किये गए। गुरुवार की सुबह से आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों द्वारा लगातार जागरूकता का कार्य निर्वाहन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन आशीष मिश्रा, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर चेतना सिंह, सीडब्लूसी से मनोज उपाध्याय, काउंसलर नीतू त्रिपाठी, काउंसलर दीपशिखा शुक्ला, केस वर्कर निधि त्रिपाठी, ऋचा तिवारी, डालसा से कंचन सिंह, सुपरवाइजर शान्तनु उपाध्याय, माखनलाल तिवारी, अलका पांडेय, विशेष कुमार, अमित पांडेय, शिवा कनोजिया, केस वर्कर देवमणि मिश्र, देवीदयाल तिवारी, हितेश भारद्वाज, मुकेश भारद्वाज, आँचल गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal