महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या। कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आज अयोध्या में स्वागत सम्मान हुआ। अवसर था सावन झूला मेला का। इस अवसर पर गोविंद आश्रम में आयोजित झूलन उत्सव का गोविंद आश्रम के परमार्थी गौ संत सेवी महंत वीरेंद्रदास जी महाराज ने उनका पुष्प वर्षा कर अंग वस्त्र भेंटकर हनुमान जी का ग़द्दा देकर उनका गर्म जोशी से स्वागत सम्मान कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। श्रीमंत ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आज स्थान पर आगमन हुआ, विराट रूप से उनका स्वागत सम्मान कर उनके शतायु होने की कामना किया गया और आशीर्वाद दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वागत से काफी खुश और हर्षित दिखे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री सिंह ने कहा कि गोविंद आश्रम बहुत प्राचीन आश्रम है। यहां के महंत वीरेंद्रदास जी परमार्थि, गौ संत सेवी है। उनके नेतृत्व में मंदिर विकास कर रहा है। आज उनसे आशीर्वाद मिला मैं बहुत खुश हूं हर्षित हूं। आज जो कुछ हूं अयोध्या के साधु संतों और भगवान श्री राम की कृपा से हूं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के साधु संतों की कृपा, श्रीराम की कृपा बजरंगबली की कृपा। हम पर बनी रहे ऐसी कामना करता हूं और साधु संतों का आशीर्वाद लेने ही आज अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन किया। धर्म गुरुओं से आशीर्वाद लिया। बताते चले कि गोविंद आश्रम में पूर्व सांसद गोविंद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत के दौरान सीताकांत सदन मंदिर के महंत रामानुजशरण ब्रह्मचारी, वासुदेव यादव, नीरज , अमन, पार्षद प्रतिनिधि प्रियेश दास, देवांश वर्मा, राजमणि वर्मा, अमन वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal