विश्वनाथ शुक्ला नगर संवाददाता बदलता स्वरूप अयोध्या। यश म्यूजिकल ट्रस्ट की ओर से रविवार को जल पुलिस चौकी में राखी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने जल पुलिस के जवानों को राखी बांधी। इस पर पुलिसकर्मियों ने राखी बंधवाकर सुरक्षा का वादा किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने यलोजोन निरीक्षक रेवती रमण सिंह, जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव, कांस्टेबल अवनीश मिश्रा, कांस्टेबल शिवकुमार, कांस्टेबल कृष्णा सिंह, कांस्टेबल ऋतुराज शर्मा, पीएसी हेड कांस्टेबल भृगु नाथ यादव, पीएसी कांस्टेबल लक्ष्मीकांत पुलिसकर्मियों के राखी बांधी तथा मुंह मीठा कराया। इस दौरान जल पुलिस व पीएससी जवानों ने महिलाओं को उपहार देकर सुरक्षा का भरोसा दिया। कार्यक्रम में जल पुलिस व पीएससी के जवान मौजूद रहे। यश म्यूजिकल ट्रस्ट की अध्यक्षा संगीता आहूजा के नेतृत्व में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। रक्षा सूत्र बांधकर उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष सुमिष्ठा मित्रा सदस्य रत्ना जायसवाल, मेनका सिंह, बबीता यादव, श्यामा शर्मा, अनुराधा मौर्या, खुशबू शर्मा ने जल पुलिस व पीएससी जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर महिलाओं ने अपनी सुरक्षा की कामना की तथा शहर की रक्षा की जिम्मेदारी का अहसास दिलाया और सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal