अमित शरन बदलता स्वरूप फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि श्याम लाल गुप्ता जी एक महान व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने अपने झंडा गीत के द्वारा पूरे विश्व में अपनी ख्याति फैलाई है। झंडा गीत रचयिता पदमश्री श्यामलाल गुप्त, पार्षद की 128वीं जयंती 9 सितंबर को रज्जन मैरिज हाल आबूनगर में धूमधाम से मनाई जायेगी। उक्त निर्णय भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुये महासमिति के जिलाध्यक्ष नरायण बाबू गुप्ता ने कहा कि समाज के गौरव महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं झंडा गीत के रचयिता पद्मश्री श्याम लाल गुप्त का 128वां जन्म दिवस 9 सितंबर को समाज के द्वारा बडी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज को ऐसे महापुरूषों की जयंती हमेशा मनाते रहना चाहिये जिससे आने वाली पीढी अपने महापुरूषों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि पार्षद जी एक महान व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने अपने झंडा गीत के द्वारा पूरे विश्व में अपनी ख्याति फैलाई। बैठक में महासमिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोडने का कार्य किया जाये, जिससे कि 9 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग ले सके। बैठक का कुशल संचालन करते हुये महासमिति के महामंत्री साजन गुप्ता ने बताया कि 9 सितंबर को पार्षद जी की मूर्ति स्थल को सजावट प्रदान की जायेगी तथा 11 बजे समाज के लोगों द्वारा मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा तथा शांय 5 बजे से रज्जन गेस्ट हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज के लोगों द्वारा मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। बैठक के अंत में महासमिति के उपाध्यक्ष रज्जन गुप्ता जी के पिता ओम प्रकाश के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। बैठक में प्रमुख रूप से राम विशाल गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, कमलेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, चंद्रमणि गुप्ता, गुरू प्रसाद गुप्ता, मिस्टर बाबू, गोपाल गुप्ता, अमित गुप्ता, आनंद गुप्ता, मदन गुप्ता, शिव प्रकाश गुप्ता, रितेश गुप्ता, अंशुल गुप्ता, सौनक गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि काफी संख्या में महासमिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
