एस.एस.बी व नेपाल एपीएफ के जवानों ने सीमा पर किया संयुक्त गश्त

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में मंगलवार 3 सितम्बर को 62वीं वाहिनी भिनगा के कमाण्डेन्ट के दिशा निर्देशन एवं सहायक उप निरीक्षक चन्दन सिंह के नेतृत्व में सी कम्पनी एस.एस.बी तुरुषमा और नेपाल ए.पी.एफ सीमा चौकी नारायण पुर के जवानों के द्वारा भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त का आयोजन किया गया। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल और नेपाल एपीएफ के जवानों के द्वारा सीमा पर संयुक्त गश्त किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य सीमा पार अपराधों, विशेष रूप से तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकना था। वहीं गश्त के दौरान, दोनों बलों के जवानों ने सीमा क्षेत्र में गहन निरीक्षण किया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। उन्होंने सीमावर्ती गांवों के लोगों के साथ भी बातचीत की और उन्हें सीमा सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस संयुक्त गश्त को दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और समन्वय का प्रतीक माना जाता है। यह दर्शाता है कि दोनों बल सीमा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। एस.एस.बी और नेपाल ए.पी.एफ का मानना ​​है कि इस तरह की संयुक्त गश्तें भविष्य में भी जारी रहेंगी। वे सीमा सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की इच्छा रखते हैं। इस मौके पर सहायक उप निरीक्षक चन्दन सिंह के साथ अन्य एस.एस.बी जवान और नेपाल एपीएफ तथा सीमा चौकी नारायण पुर के जवान मौजूद रहे।