हमारे लिए शर्म की बात, गौ मांस यानी बीफ के निर्यात में विश्व में भारत का दूसरा स्थान- ब्रह्मचारी मुकुंदानंद

महेन्द्र कुमार उपाध्याय

बदलता स्वरूप अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में 22 सितंबर को अयोध्या में गौ ध्वज प्रतिष्ठा यात्रा की होगी शुरुआत, 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक संपूर्ण भारत के विभिन्न प्रदेशों की राजधानियो में जाएगी गौ ध्वज प्रतिष्ठा यात्रा, जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के नेतृत्व में चलेगी यात्रा, जगदगुरु शंकराचार्य के शिष्य व यात्रा के संयोजक ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने की प्रेसवार्ता,ब्रह्मचारी मुकुंदानंद का बयान, यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को पशु की सूची से बाहर निकाला जाए, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए, गौ माता को लेकर राष्ट्रीय कानून बनाया जाए, गौ हत्या का कलंक इस देश से मिटना चाहिए, हमारे लिए यह शर्म की बात गौ मांस यानी बीफ की निर्यात में विश्व में भारत का दूसरा स्थान, हम सभी के लिए दुर्भाग्य 80 हजार गोवंश की होती है प्रतिदिन हत्या। यात्रा संयोजक ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी महाराज , यात्रा सहसंयोजक विकास पाटनी,धर्म सेना के प्रमुख संतोष दुबे व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडे एवं अभिरामांचार्य जी महाराज मौजूद रहे।