अमित शरनबदलता स्वरूप फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद में विधान केसरी समाचार पत्र के संपादक एवं प्रस्तावित जन सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक विनेश ठाकुर के आदेशानुसार प्रयागराज मंडल संयोजक राजोल सेन के नेतृत्व में प्रस्तावित जन सेवा दल की बैठक जनपद के नारायण वाटिका में संपन्न हुई। बैठक के दौरान विनेश ठाकुर के विजन को सफल बनाने के लिए आए नेतृत्व के सभी पदाधिकारी गणों से विस्तृत चर्चा हुई लोगों ने उक्त दौरान कहा कि विधान केसरी समाचार पत्र के संपादक विनेश ठाकुर ने अपने समाज के लिए कदम उठाया है। जनपद के सभी सम्मानित साथियों एवं पदाधिकारी गणों अपने समाज से हो रहे जातिगत अपमान का सम्मान मे बदलना है। सम्मान पाने के लिए जब तक सत्ता में हिस्सेदारी नहीं तब तक कोई सम्मान नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी के विजन को सफल बनाने के लिए हमको आपको जागना होगा और अपने समाज को विनेश ठाकुर की नीतियों एवं पग पर चलना होगा लोगों ने कहा कि ऐसा मौका अपने समाज के लिए 77 साल बाद आया है और हम लोग इस मौके का फायदा को किसी भी हाल मे उठाना है। इस कार्यक्रम में बीएड में उत्तर प्रदेश में चौथे स्थान एवं जिले में प्रथम स्थान जिले हासिल करने वाली संतराम फौजी की महान बेटी को बैठक में सम्मानित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सहसंयोजक डॉक्टर सी के वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मे राष्ट्रीय सह संयोजक डॉक्टर एस एन सिंह एवं राष्ट्रीय सहसंयोजक बलराम शर्मा, प्रदेश संयोजक राजू नंद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक भोलाराम सविता, महिला मोर्चा प्रदेश संयोजक शशि राज सेन, कानपुर जिला संयोजक धर्मेंद्र सविता, समाजसेवी सुनील सेन झांसी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं अध्यक्षता प्रयागराज मंडल संयोजक राजोल सेन ने किया। कार्यक्रम में लगभग सैकड़ो पुरुष, महिलाओं, युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष शंकर लाल लाल सविता, समाज सेवी शिव प्रसाद जिला संयोजक जिला सलाहकार कालीचरण सविता एडवोकेट मनोज कुमार, अशोककुमार फौजी जिला सहसंयोजक, अमरजीत नंदवंशी जिला सहसंयोजक, सौरभ ठाकुर युवा मोर्चा जिला संयोजक, अजय कुमार सविता सदर विधानसभा सहसंयोजक प्रदीप कुमार प्रदीप कुमार नंदवंशी खागा विधानसभा संयोजक गणेश कुमार बिंदकी विधानसभा संयोजक डॉक्टर सुनील कुमार जहानाबाद विधानसभा संयोजक अजय ठाकुर फतेहपुर सदर विधानसभा संयोजक गोरेलाल सेन बिंदकी विधानसभा सहसंयोजक, विजईपुर ब्लॉक संयोजक अतुल कुमार सरिता, ब्लॉक मालवा पवन कुमार महिला मोर्चा जिला संयोजक संगीता सेन, संजय सिंह नन्दवनसी भूरा सविता कुलदीप सविता अर्जुन लाल सविता राम किशोर, बृजेश सेन, राजू टेलर आदि उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal