चंपत राय ने श्रीरामजानकी मंदिर के नवनिर्माण हेतु किया भूमिपूजन

महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या। श्रावण शुक्ल पंचमी की पावन तिथि पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने श्रीराम जानकी तपाेवन मंदिर निवारणपुर, रांची के नवनिर्माण हेतु भूमिपूजन किया। साथ ही उनके द्वारा मंदिर के मॉडल का भी लाेकार्पण किया गया। श्री राय मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए थे। कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत साेरेने की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इन दाेनाें लाेगाें के कर कमलाें से भूमिपूजन हुआ। सर्वप्रथम श्रीराम जानकी तपाेवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश शरण ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय, झारखंड के सीएम हेमंत साेरेने समेत अन्य विशिष्टजनाें का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। उसके बाद मुख्य अतिथि ट्रस्ट महासचिव चंपत राय व महंत रामाश्रय शरण द्वारा वैदिक मंत्राेच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक भूमिपूजन कर मॉडल का लाेकार्पण किया गया। चंपत राय ने अपने संबाेधन में कहा कि भगवान श्रीराम और मां जानकी का यह मंदिर बहुत ही दिव्य एवं विशाल बनने जा रहा है। इसके लिए भूमिपूजन किया गया है। मंदिर के मॉडल का भी लाेकार्पण हुआ है। श्रीराम जानकी तपाेवन मंदिर बहुत ही प्राचीन मठ है। जाे झारखंड प्रांत के निवारणपुर रांची में स्थित है। मठ के नवनिर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया है। इस अवसर पर श्रीलालसाहेब दरबार अयोध्याधाम के पीठाधीश्वर महंत रामनरेश शरण ने बताया कि श्रावण शुक्ल पंचमी पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय, महंत रामाश्रय शरण महाराज द्वारा श्रीराम जानकी तपाेवन मंदिर निवारणपुर रांची के नवनिर्माण हेतु भूमिपूजन और उसके मॉडल का लाेकार्पण किया गया। इस मंदिर का कई कराेड़ रूपये की लागत से नवनिर्माण हाेने जा रहा है। जाे कई एकड़ में बनेगा। श्रीराम जानकी मंदिर के नवनिर्माण का कार्य प्रारंभ हाे चुका है। जाे कुछ ही वर्षों में बनकर तैयार हाे जायेगा। मठ के भूमिपूजन एवं मॉडल लाेकार्पण कार्यक्रम में काफी संख्या में मंदिर से जुड़े हुए साधु-संत व भक्तगण सम्मिलित हुए।