नितिश कुमार तिवारी
बदलता स्वरूप जमुनहा,श्रावस्ती। रविवार को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक तहसील जमुनहा के ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बाबूराम पाठक ने की। इस अवसर पर संगठन के सदस्यता शुल्क जमा कराते हुए संगठन के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं बैठक में तहसील संरक्षक सुधीर सिंह ने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी सदस्यों को एकजुट होकर पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए। वहीं बैठक का समापन भविष्य में संगठन के विकास और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान बैठक में प्रेम चंद्र जायसवाल, राहुल जायसवाल, प्रिय व्रत मिश्रा, रुद्रसेन वर्मा, अमित विश्वास, रिंकू जायसवाल, वीरेन्द्र कुमार वर्मा,संगठन महामंत्री नितिश कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार मिश्रा, नंद कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, अमरनाथ सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी, अजय कुमार यादव, अर्जुन चौधरी, पवन कुमार वर्मा, मंजीत मिश्रा और मो. शरीफ मौजूद रहे।