मोर्चा जिलाध्यक्षों के साथ ही जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष रहे उपस्थित
बदलता स्वरूप फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा द्वारा गतिशील सदस्यता अभियान में तेजी लाने को लेकर पार्टी दिशानिर्देश पर सभी मोर्चों की संयुक्त मोर्चा कार्यशाला आयोजित हुई, मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कि सभी मोर्चों को पार्टी द्वारा सदस्यता लक्ष्य प्रदान किए गये हैं, जिसे आप सभी को मनोयोग से पूर्ण करना है, आप को अपने अपने पड़ोसियों के मोबाइल पर टोल-फ्री नम्बर पर 8800002024 पर काल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण करानी है, सभी मोर्चों को जिले में पचास हजार लोगों को सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है, जिला सदस्यता अभियान प्रभारी कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग सदस्यता दिलाने के साथ ही सूची तैयार करते हुए उसे पार्टी कार्यालय पर समय से जमा करते जाना है, कार्यशाला में उपस्थित मोर्चा जिलाध्यक्षों द्वारा अपने अपने मोर्चों की सदस्यता गतिविधियों की जानकारी साझा की गई, कार्यशाला में जिला महामंत्री उदय लोधी द्वारा कुशलतापूर्वक संचालन किया गया, वहीं डॉ शिवप्रसाद त्रिपाठी, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत गिहार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रमीज, पवन साहू, राजू पाल बिलंदा अवनीश मौर्या व अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।