साइबर क्राइम के सम्बंध में एस.एस.बी जवानो को किया गया जागरूक

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में मंगलवार 31 दिसम्बर को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के कमाण्डेन्ट रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी के दिशा निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय भिनगा में एस.एस.बी जवानो के लिए साइबर क्राइम,सिक्योरिटी से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस (साइबर क्राईम ब्रांच) से निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा, उप निरीक्षक सुनील कुमार के द्वारा विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे- हैकिंग, फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और पहचान की चोरी पर चर्चा की गई। इन अपराधों से बचाव के लिए कर्मियों को सावधानी बरतने के उपाय भी बताए, जैसे कि मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना, संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन साझा करने से बचना और अज्ञात स्रोतों से ईमेल या संलग्नक न खोलना आदि शामिल है। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा के सर्वोत्तम उपायों पर भी चर्चा की गई, जैसे कि सॉफ़्टवेयर अपडेट रखना, फ़ायरवॉल का उपयोग करना और एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर स्थापित करना। कर्मियों को सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सावधानी बरतने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को ऑनलाइन साझा करते समय सावधान रहने की सलाह दी और साइबर अपराध आज के समय में एक गंभीर खतरा है, और यह महत्वपूर्ण है कि हम इन अपराधों से खुद को और अपने डेटा को बचाने के लिए कदम उठाएं। यह कार्यशाला हमारे बल कर्मियों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करने और उनसे बचाव के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने में मददगार होगी। इस दौरान निरीक्षक अनीत कुमार राठौर के साथ अन्य एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।