अक्टूबर माह में आई.जी.आर.एस,जन शिकायत निस्तारण में श्रावस्ती प्रथम

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती ने अक्टूबर माह में आई.जी.आर.एस प्रणाली के अंतर्गत जन शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जनपद के 08 थाने क्रमशः महिला थाना, सिरसिया, कोतवाली भिनगा, गिलौला, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, मल्हीपुर, सोनवा और हरदत्त नगर गिरंट ने भी 100 प्रतिशत निस्तारण के साथ यह उपलब्धि हासिल की। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक,नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा थानों में आई.जी.आर.एस मामलों की नियमित समीक्षा की गई। थानों में आई.जी.आर.एस प्रणाली पर कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिससे जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हो सका। जनपद के इन थानों में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। सभी संदर्भों की समय पर मार्किंग की गई और किसी भी प्रकरण को डिफॉल्टर या सी-श्रेणी में नहीं जाने दिया गया। जनपद में वादी का संतोषजनक फीडबैक 100 प्रतिशत रहा, जो जन शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित आई.जी.आर.एस शाखा द्वारा इस कार्य की विधिवत मॉनिटरिंग की गई। आरक्षी अशोक कुमार और आरक्षी उदय प्रताप सिंह ने आई.जी.आर.एस पर प्राप्त सभी प्रकरणों की समयबद्ध निगरानी की और उनका निस्तारण सुनिश्चित किया। महिला थाने में पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रकरणों में महिला थानाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर समयबद्ध समाधान किया गया। इसी प्रकार, अन्य थानों में भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयसीमा में निस्तारित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत निस्तारण में समर्पित रूप से कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी।