बदलता स्वरूप गोण्डा। आधुनिक भारत के निर्माता गुट निरपेक्ष आंदोलन के जनक देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस व बालदिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि देश को आजादी मिलने के उपरांत विभिन्न रियासतों में सामंजस्य स्थापित कर राष्ट्र निर्माण करने के साथ ही दवाई, पढ़ाई और कमाई की व्यवस्थाएं करने के साथ ही विभिन्न भाषा और संस्कृति के लोगों को जोड़कर एक नए राष्ट्र का निर्माण किया आई आई टी, आई आई एम, एम्स, के साथ ही इसरो की स्थापना करके नेहरू जी ने विश्व मानचित्र पर भारत को नया आयाम देकर स्थापित किया। प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, अल्पशंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, विनय त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा, अरविंद शुक्ला ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष रफी रैनी पीसीसी जलील खान, ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव, आमिल अंसारी सभासद शाहिद अली कुरेशी सभासद हाजी अब्दुल सईद, चांद खान,दिनेश यादव, लाल बहादुर कनौजिया, राम श्रृंगार भारती, वसीम सिद्दीकी, मो खालिद, टी एन फारुकी, सत्येंद्र सिंह, अवसार अहमद, अब्दुल्ला खान, हरीराम वर्मा, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal