हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला एवं प्रेस वार्ता आयोजित*नितिश कुमार तिवारी

*बदलता स्वरूप श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्यशाला एवं पत्रकार बंधुओं से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यशाला में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके तहत विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया,जिसमें तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा फहराने की योजना बनाई गई और इसके क्रियान्वयन के तरीकों पर चर्चा की गई। जनता को तिरंगे की महत्ता और उसके प्रति सम्मान के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया और उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया को अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। पार्टी नेताओं ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। वहीं कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यशाला में अभियान की सफलता के लिए सभी ने मिलकर संकल्प लिया और हर घर में तिरंगा फहराने के लिए जनता को प्रोत्साहित करने का वादा किया। इस दौरान इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी के साथ जनप्रतिनिधिगण, जिला महामंत्रीगण, पूर्व जिलाध्यक्षगण, सभी मण्डल अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष गण, अभियान के संयोजक अरुण पांडेय सदस्य जिलापंचायत गण, वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी गण मौजूद रहे।