गोण्डा। थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-278/24, धारा 363,376 भादवि व 4/2 पाक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित दुराचार के मामले में वांछित अभियुक्त मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। 07.06.2024 को थाना मनकापुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग लड़की को विपक्षी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसकी विवेचना उ0नि0 उदयनारायण साही को सुपुर्द की गयी थी। जिसमें आज दिनांक 14.06.2024 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी मोहित कुमार को रेलवे क्रासिंग मनकापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
- उ0नि0 उदयनारायण साही
- हे0का0 रवीश कुमार।
- का0 दिलीप कुमार।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal