आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू जी-जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा

बदलता स्वरूप गोंडा। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने नेहरू जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि आज अगर देश विश्व गुरू बनने का दावा करता है तो यह नेहरु जी द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है। जिस देश में आजादी के बाद 33 करोड लोगों का पेट भरना चुनौती थी वहां एम्स, आईआईटी आईआईएम, इसरो, भाखड़ा नांगल बांध और सरदार सरोवर जैसी परियोजना और संस्थानों की स्थापना कर नेहरु जी ने जिस बुलंद भारत की नींव रखी, आज परिणाम सबके सामने है। सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला और अल्पशंख्यक अध्यक्ष सगीर खान ने नेहरु जी को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि आजादी आंदोलन में 11साल जेल में रहने अपनी संपूर्ण संपत्ति देश को दान कर देने वाला अपने राजनैतिक विरोधियों को भी अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर एक सशक्त भारत के निर्माता के चरणो में फूल अर्पित कर हम गौरवान्वित हैं। महासचिव अरविंद शुक्ला ने नेहरू जी को महान विचारक और युगदृष्टा बताते हुए कहा कि जिस बुलंद भारत पर आज लोग इतरा रहे हैं वह नेहरु जी की सोच का परीणाम है गुट निरपेक्ष आन्दोलन की अगुवाई कर नेहरु जी ने पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अविनाश मिश्रा, चांद खान, सभासद शाहिद अली कुरेशी,राम बदल चर्तुवेदी, अब्दुल सलीम, हसन रैनी, सोनू श्रीराम पांडेय, शशांक मिश्रा, हरिराम वर्मा, विनोद कुमार, जानकी देवी, अबसार अहमद, सहित तमाम कांग्रेस जनों ने चाचा नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजली अर्पित की।