महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या। का सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो दानपति तिवारी ने की। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राचार्य ,मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक एवं शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष श्रीयुत राजेन्द्र प्रसाद सिंह तथा मुख्य नियन्ता प्रो० अशोक कुमार मिश्र ने ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। हिन्दी विभाग के प्रो० अनुराग मिश्र जी ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधने का सन्देश दिया। साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० दानपति तिवारी जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म से लेकर उनके भारत रत्न बनने तक के यात्रा वृत्तान्त को संक्षेप में बताया एवं सरदार पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं आत्मबल जो अत्यन्त ही विशेष थे, आज के युवाओं को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालए के मुख्य नियन्ता द्वय प्रो०अशोक कुमार मिश्र और डॉ०बृजेश कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिकारी द्वय डॉ रवि कुमार चौरसिया और डॉ० सन्तोष कुमार, प्रो अभय कुमार सिंह,प्रो योगेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, प्रो शिवकुमार तिवारी, प्रो दीनानाथ सिंह, प्रो अभिषेक दत्त त्रिपाठी, प्रो अंजनी कुमार सिंह, प्रो पवन सिंह, डा रामलाल विश्वकर्मा , डा० जनमेजय तिवारी, डॉ अविनाश तिवारी,डा०अखिलेश कुमार, प्रो उपमा वर्मा, प्रो प्रीति सिंह ,प्रो सरोज, डॉ सुरभि पाल, डॉ० रीता दूबे डॉ०सरोज शुक्ला, डॉ रीता सिंह, डॉ० निधि मिश्रा, डॉ अंशु त्रिपाठी डॉ० प्रतिभा राय, डॉ० पुनीता श्रीवास्तव, प्रो० कविता सिंह,डॉ० प्रतिभा सिंह, प्रो० सरोज, डा०नीलम, डॉ० सरला शुक्ला, डा० रीमा सोनकर,डा अंजू सहित कई प्राध्यापक प्रध्यापिकाएं और कर्मचारी वर्ग तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन डॉ असीम त्रिपाठी ने किया।उपरोक्त जानकारी साकेत महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो० आशुतोष त्रिपाठी ने दी।
