62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवसविधायक, जिलाधिकारी एवं डिप्टी कमाण्डेंट ने कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। सोमवार को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अपना 11वां स्थापना दिवस एस0एस0बी0 कैम्प में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं डिप्टीकमाण्डेंट एस0एस0बी0 ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान बटालियन मुख्यालय संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी 62वीं वाहिनी एसएसबी पर है, जो कि सतत निगरानी बनाये हुए भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल का स्थापना दिवस हमारे लिए गर्व का क्षण है। एसएसबी का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। सीमा की रक्षा में एसससबी जवान भारत-नेपाल सीमा पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए डिप्टी कमाण्डेंट एस0एस0बी0 ने कहा कि एक जुलाई 2013 को एसएसबी 62वीं वाहिनी की स्थापना हुई थी। 16 फरवरी 2015 को एसएसबी 62वीं वाहिनी ने 8वीं वाहिनी से भिनगा बटालियन का कार्यभार लिया था। तब से आज तक हमारे जवान पूर्ण मनोयोग के साथ अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्थापना दिवस पर अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवार के लोगों को बधाई भी दी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, एस0एस0बी0 के अन्य अधिकारीगण, रेड क्रास सचिव अरुण कुमार मिश्रा व एस0एस0बी0 के जवान उपस्थित रहे।