बदलता स्वरूप गोण्डा। स्वतन्त्रता सेनानी संविधान सभा के सदस्य चार बार के सांसद मसूरिया दीन पासी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा द्वारा आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कांग्रेस में शामिल हुए नए साथियों का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर स्वतन्त्रता आन्दोलन में 2 साल जेल में रहे चार बार यूपी से सांसद रहे मसूरिया दीन पासी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि आने वाले दिनों में राजीव गांधी वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक और बूथ स्तर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा साथ ही प्रत्येक बूथ से हर जाति धर्म के लोगो को जोड़कर बृहद स्तर पर संगठन को सक्रिय कर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में सभी साथी अभी से जुट जाएं। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने पिछले सप्ताह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वाजिद अली के साथ ही शहर के चर्चित नेता रहे स्वर्गीय झम्मे भाई के सुपुत्र गुड्डू नेता और साथियों मो सैफ, सईद बाबू , अकील अहमद, हसन अली का माल्यार्पण और कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सगीर खान, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान,शाहिद अली कुरेशी सभासद ,अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, सभासद हाजी अब्दुल सईद, सलीम कुरैशी, अबसार अहमद, मो सलीम, फूल मोहम्मद, अनिल दूबे, राम श्रृंगार भारती विनोद, मो तैय्यब, नवी बक्स, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।
