वृद्धा आश्रम पहुंचकर बांटी खुशियां, बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर दी बधाई
बदलता स्वरूप गोण्डा। पूरे देश में इस वक्त ख़ुशी की लहर छाई है। इसी के चलते दिवाली के शुभ अवसर पर गोण्डा में मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील की धर्मपत्नी गरिमा भूषण दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वृद्धा आश्रम पहुंची। दिवाली के दिन न्याय मिशन सेवा समिति गोण्डा द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में जाकर उन्होंने वृद्धजनों के साथ काफी समय व्यतीत किया। उन्होंने आश्रम में वृद्धों के साथ दीपावली का पावन त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया। अपनों द्वारा बेगाने किए गए वृद्धजनों को वृद्धा आश्रम पहुंच कर उनके साथ दीवाली की खुशियां बांटी। सभी वृद्धजनों ने इस अवसर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने सप्रेम मिठाइयां, ड्राई फ्रूट, फल इत्यादि का वितरण कर वृद्धजनों के साथ दिवाली की खुशियों को मना कर वृद्धजनों के साथ खुशियों को बांटा। वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों के साथ खुशियां बांटने और उपहार बांटने को लेकर वृद्ध जनों में काफी उत्साह दिखा। वृद्धाश्रम की सभी वृद्धजनों द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी ने मिलकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। इस दौरान आयुक्त की धर्मपत्नी ने कहा कि त्यौहार के अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद काफी महत्वपूर्ण होता है। दीपावली जैसे शुभ अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलना हर्ष की बात है। उन्होंने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि वृद्धाश्रम आकर वृद्धजनों के साथ समय बिताने में हमेशा सुकून मिलता है।