महेन्द्र कुमार उपाध्याय बदलता स्वरूप अयोध्या। झूला परा कदम की डारी हम सखि देखन जवाय न। जैसे लोक गीतों से भगवान प्रभु श्रीराम की नगरी गुँजायमान हो रही है। अयोध्या के प्रमुख संत में शामिल महामंडलेश्वर महंत राम प्रकाश दास महाराज के सौजन्य से श्री राम वैदेही मंदिर परिक्रमा मार्ग नया घाट पर सावन झूला मेला झुलासो महोत्सव की धूम धाम से भगवान प्रभु श्रीराम और चारों भईया माता सीता झूले पर झूलते हुए जगत का कल्याण कर रहे है। धर्म नगरी अयोध्या में धार्मिक, साहित्यिक और आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में सावन झूला महोत्सव की धूम मची है। शाम को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम से मेलार्थी एवं राम भक्तों की बढ़ रही है। इस समय अयोध्या में सुबह से शाम तक भगवान राम अपने भाई और माता सीता के साथ झूला झूल रहे हैं साथ ही भक्तों को मनोरम दृश्य दर्शनीय है। मुख्य पुजारी रामकिशोर दास उर्फ किशोरी ने बताया कि अयोध्या में शाम को सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम एवं शुभा रामायण पाठ एवं रामधुन की कीर्तन भजन निरंतर चल रहा जो 7 अगस्त से 19 अगस्त तक प्रतिदिन चलता रहेगा। 19 अगस्त को झूला के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन होगा।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal