*बदलता स्वरूप श्रावस्ती। महिला ग्राम प्रधान के खिलाफ हिंसा के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 15 दिनों तक महिला को कैद रखकर उसके साथ अत्याचार किया था, जिसमें उसने उसकी शरीर जलाई और महिला ग्राम प्रधान के साथ जुल्म की और सारी हदें पार करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 15 दिनों तक आरोपी खुद की पत्नी के साथ अत्याचार कर रहा था। घर में कैद रखा और शरीर को जलाया साथ ही कान भी काट दिया। वहीं महिला की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली कलां निवासी महिला ग्राम प्रधान श्रीदेवी पासवान पर पति बलराम पासवान ने जुल्म की हद पार कर दी थी। आरोपी ने पत्नी महिला ग्राम प्रधान को पिछले 15 दिनों से घर में कैद कर रखा था और खाना पानी भी कभी कभार दे रहा था। वहीं मंगलवार सुबह आरोपी ने प्लास्टिक जलाकर दोनों हाथों को जला दिया और चेहरे पर भी जलती प्लास्टिक डाल दी, इससे महिला ग्राम प्रधान का चेहरा झुलस गया। इतने पर भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने हंसिए से महिला का एक कान भी काट लिया। कैद से छूटकर महिला ग्राम प्रधान ने गांव के ही किसी के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। महिला दुर्दशा देखकर किसी ने इकौना पुलिस को सूचित किया। इस पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर गए और महिला को अपने वाहन से सीएचसी इकौना में लाकर भर्ती कराया और पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी पति बलराम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और गिरफ्तारी के लिए दबिश में जुट गई। वहीं बुधवार को पुलिस ने इण्डियन बैंक सेमगढ़ा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, उपनिरीक्षक रामप्रसाद यादव, उपनिरीक्षक विशाल शुक्ला आदि शामिल रहे।
