बदलता स्वरूप गुजरात। कल 16 जून 2024 को गुजरात के बड़ोदरा स्थित कबीर रिसॉर्ट में अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय)महासभा के दोनों संगठनों के एकीकरण हेतु एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई, जिसमें दोनों स्वजातीय संगठनों को एक करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। जिसको दोनो महासभाओं के वरिष्ठ पदाधिकारिओं ने सहर्ष स्वीकार करते हुए यह तय किया कि संयुक्त महासभा के अगले अध्यक्ष अहमदाबाद निवासी मदन लाल जायसवाल मनोनीत होंगे। दोनों महासभाओं को एक करने के लिए पिछले डेड़ साल से प्रयासरत महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वडोदरा निवासी प्रदीप जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है, इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि वर्तमान सरकार या पूर्व सरकार में जायसवाल समाज के लोगों को राजनीति में पर्याप्त हिस्सेदारी आपसी टकराव के कारण नहीं मिल पा रही थी। यदि राजनीति के क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी क्षेत्र में जायसवाल समाज का वर्चस्व कायम है, लोग निरंतर तरक्की की राह में हैं, चाहे व्यापार हो, सिविल सर्विसेज हो, इंजीनियरिंग हो, डॉक्टरी का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्र में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। इस एकता बैठक में महासभा के वर्तमान अध्यक्ष इंदौर निवासी अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजस्थान प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विधायिका श्रीमती अनुपमा जायसवाल, वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल लखनऊ, पन्नालाल जायसवाल, मदनलाल जायसवाल, संजय जायसवाल, अहमदाबाद, ओमप्रकाश जायसवाल लखनऊ, भरत लालजी इंदौर, ईश्वर साव, राजकिशोर पापा मोदी अंबाजोगाई, अशोक जायसवाल बहराइच उत्तर प्रदेश, प्रकाश गुप्ता, त्रिलोकी नाथ जायसवाल, रसीक गुप्ता, रोशन लाल महाराष्ट्र, गणपत भाई, नरेश, विपिन, भारत, जयस, संजय, पंकज, कमलेश गुजरात, डॉक्टर संजय व नवीन लखनऊ, व अन्य क्षेत्रीय सामाजिक बंधु व पदाधिकारी उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने में प्रदीप भाई और बडौदरा की पूरी टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
