महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। जनकपुर से अयोध्या श्री राम बारात वापस पहुंची। साकेत डिग्री कॉलेज से लेकर कारसेवक पुरम के मध्य जगह-जगह रस्ते में पुष्प वर्षा कर श्रीराम बारात का किया गया स्वागत सम्मान। इस बारात में हजारों की संख्या में लोग रहे शामिल। अयोध्या तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश महाराज की ओर से धर्म कांटा के सामने रामपथ पर राम बारात का पुष्प बरसाकर श्री सीताराम स्वरूप का आरती किया गया। इस दौरान राजा महाराज,प्रदीप महाराज महगू लाल पांडे ओम प्रकाश पांडे, दिलीप मारकंडेय जोखन लाल महाराज, सालिक राम महाराज, राममिलन महाराज,अन्य तीर्थ पुरोहित समाज के लोग सहित काफी संख्या में साधु संत आदि लोग शामिल रहे । और सभी ने श्री राम बारात का स्वागत सम्मान किए।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal