जन जातीय गौरव दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया 6640 हज़ार करोड़ की योजनाओं का तोहफ़ा
पीएम नरेन्द्र मोदी ने 150 रुपए के चांदी का सिक्का और 05 रुपए का डाक टिकट भी लोकार्पित किया
बदलता स्वरूप बिहार, जमुई। ज़िले के खैरा प्रखंड अंतर्गत बल्लोपुर मैदान में भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हुआ। बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के पावन अवसर पर जन जातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन भी किया गया। जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कैंपेन लॉन्च हुआ। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत एवं अभिनंदन जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, भाoप्रoसेo ने जमुई की धरती पर किया। प्रधान मंत्री ने जिलाधिकारी के अभिनंदन को स्वीकार किया। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने वालों में प्रमुख थे बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा तथा पुलिस अधीक्षक चन्द्र प्रकाश आदि। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत अधिकारियों के साथ साथ जन प्रतिनिधियों ने भी गर्म जोशी के साथ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल्लूपुर मैदान में बने विशाल रंगमंच पर आयोजित सभा में जन समूह को संबोधित करते हुए देशभर के जन जातीय समुदाय को 6640 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का तोहफ़ा दिया। साथ ही बिरसा मुंडा की स्मृति में 150 रुपए का चांदी का सिक्का और 05 रुपए मूल्य का विशेष स्मारक डाक टिकट भी लोकार्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6640 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। अपने 40 मिनट के संबोधन के दौरान उन्होंने कहा आदिवासी समाज वह है, जिसने राजकुमार राम को भगवान राम बनाया है। आदिवासी समाज ने भारत की संस्कृति और आजादी की रक्षा के लिए सैकड़ों सालों की लड़ाइयों का नेतृत्व किया। आजादी के बाद के दशकों में आदिवासी इतिहास के योगदान को मिटाने की कोशिश की गई। इसके पीछे भी स्वार्थ भरी राजनीति थी। राजनीति यह कि भारत की आजादी के लिए केवल एक ही दल को श्रेय दिया जाए। आगे उन्होंने कहा पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में ही अलग से आदिवासी कल्याण मंत्रालय बना। पहले आदिवासियों के लिए 25,000 करोड़ से भी कम का बजट था। जब कि हमारी सरकार ने इसे पांच गुणा बढ़ाकर सवा लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाया है। आगे उन्होंने कहा हमारी सरकार ने आदिवासी को विरासत संरक्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। आदिवासी कला और संस्कृति के लिए समर्पित कई लोगों को पद्म आदिवासी कला और संस्कृति के लिए समर्पित कई लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा रांची में भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर एक विशाल संग्रहालय शुरू किया।श्रीनगर और सिक्किम में दो आदिवासी अनुसंधान केंद्रों का भी उद्घाटन किया। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने झाल बजा कर आदिवासी कलाकारों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बिरसा मुंडा की जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। आदिवासी गौरव दिवस समारोह के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, उप मुख्यमंत्री विजय सिंहा, सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके, पद्मभूषण से सम्मानित खूंटी सांसद करिया मुंडा, बिहार अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, मंत्री सुमित कुमार सिंह, राज्य सभा सांसद संजय झा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, बिरसा मुंडा के पौत्र बुधराम मुंडा, सिदो कान्हो के वंशज मंडल मुर्मू और जमुई के सांसद अरुण कुमार भारती भी मौजूद थे।
