बदलता स्वरूप गोण्डा। संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। संविधान के आदर्शों को बनाए रखने के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 नवंबर को संविधान के मूल्यों सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं जिलाधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजन किया जाएगा। 9:30 बजे से 10:30 तक मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा देखा जाएगा इसके उपरांत संविधान की प्रस्तावना का वाचन होगा तथा जनपद के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय, नगर निकायों, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों, ग्राम पंचायतों, जनपद के सरकारी व निजी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों, प्रदेश के समस्त शासकीय व अर्थशासकीय महाविद्यालयों और विश्व विद्यालयों, स्वायत्तशासी संस्थाओं एवं प्रदेश के समस्त जनपद न्यायालय के अधिवक्ता सभागारों में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा या छायाचित्र के समक्ष संविधान की प्रति के साथ संविधान के आदर्शों को बनाए रखने हेतु हमारी प्रतिबद्धता एवं संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया जाएगा।
26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया जो 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया जिसे भारतीय इतिहास में एक नए युग के प्रारंभ के रूप में देखा जाता है। संविधान को अपनाये जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के महत्व को दर्शाते हुए इस समारोह को मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह स्मरणोत्सव 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान की टैगलाइन के अंतर्गत अभियान के रूप में वर्ष पर्यन्त मनाया जाएगा।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal