अयोध्या में नाका और सहादतगंज पर होगा बसों का ठहराव

सर्वे हुआ शुरू, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

विश्वनाथ शुक्ला बदलता स्वरूप अयोध्या।परिवहन निगम अयोध्या और सुल्तानपुर डिपो की बसों का अब नाका और सहादतगंज पर भी ठहराव होगा। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रोडवेज अब नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। जिसके लिए सर्वे कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही बसों के ठहराव की सुविधा शुरू होने से यात्रियों को कम किराया वहन करने के साथ गंतव्य तक जाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अयोध्या से सुल्तानपुर जाने वाली को अब कम किराया देना पड़ेगा। परिवहन निगम अयोध्या परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो की बसें नाका और सहादतगंज पर ही यात्रियों को उतार देते थे। इससे यात्रियों को अधिक किराया वहन करना पड़ता था, क्योंकि यात्रियों को अयोध्या डिपो तक का टिकट उपलब्ध कराया जाता था। इसके अलावा यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए किसी अन्य साधन को सहारा लेना पड़ता है। वहीं बस चालकों द्वारा अयोध्या डिपो तक बसों का न ले जाकर गंतव्य को रवाना हो जाते थे।किराया वसूलने के बावजूद भी यात्रियों को रोडवेज पर नहीं उतरते थे बस चालक यात्रियों से अयोध्या रोडवेज तक का किराया तो वसूल रहे हैं, लेकिन वह सहादतगंज बाईपास तक ही यात्रियों को उतार कर चले जाते हैं, ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी कई शिकायतें यात्रियों ने की है। जिसे देखते रोडवेज के अफसरों ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के निर्देश पर सहादतगंज और नाका पर बसों के स्टॉपेज के सर्वे का कार्य अयोध्या डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश को सौंपा गया है। एआरएम की रिपोर्ट के आधार पर रोडवेज की अधिकृत कंपनी ओरियन- प्रो की ओर से किराया दर (फेयर) निर्धारित करेगी और दोनों स्टापेज स्थल का नया किराया दर ईटीएम में फीड कर दिया जाएगा।अयोध्या डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश के मुताबिक “अयोध्या और सुल्तानपुर डिपो की बसों के स्टॉपेज के लिए नाका और सहादतगंज में सर्वे की जिम्मेदारी मिली है। जल्द ही सर्वे करके रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। उसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बसों के स्टॉपेज की सुविधा चालू कर दी जाएगी।