इसरार अहमद
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद के थाना इकौना क्षेत्र के सेमगढ़ा गाँव के पास नाले में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं शव के पास चप्पल और चूड़ी के टुकड़े भी पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा के पास जगरवाल गढ़ी सांधी नाला है। जहां से निकल रहे लोगों की नजर पास में पड़ी एक महिला की लाश पर पड़ी। जिसके बाद आसपास काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद थाना इकौना की पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की है।महिला के शव के पास में टूटी हुई चूड़ियां और चप्पल पाई गई है। जबकि पास में ही खून भी पड़ा मिला है। महिला के चेहरे पर भी खून लगा हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। काफी कोशिश के बाद भी ख़बर लिखें जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र करीब 40-42 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस महिला की पहचान की कोशिश कर रही है। महिला के दोनों हाथ में गुदा हुआ है। महिला के बाएं हाथ में प्रशांत और प्रदीप लिखा हुआ है। जबकि महिला के दाएं हाथ में शेषराव भाई और उत्तम भाई लिखा हुआ है।

Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal