-मनचलों पर भारी, जागरुक सशक्त नारी : मिशन शक्ति-
इसरार अहमद
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के पाँचवे चरण के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। इस विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना और समाज में जागरूकता लाना है। वहीं सोमवार 18 नवंबर को महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत निम्न स्थानों पर जागरूकता चौपाल लगाकर महिलाओं,बच्चों तथा आम जन को जागरूक किया गया। जिसके क्रम में शक्ति मोबाइल टीम की महिला आरक्षी पूजा देवी,महिला आरक्षी प्रिया मिश्रा,महिला आरक्षी सरिता जायसवाल, महिला आरक्षी शान्ती शुक्ला द्वारा थाना क्षेत्र सिरसिया के ग्राम धोलिया ,जमुनी कला, उच्च प्राथमिक विद्यालय टिटिहिरिया, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना से महिला आरक्षी शालू यादव, महिला आरक्षी मधुलिका सिंह, महिला आरक्षी रबीना राना, महिला आरक्षी माधुरी दीक्षित द्वारा ग्राम लखही, राजगढ़ गुलरिया में महिलाओं,बालिकाओं को उनके सम्मान अधिकार से अवगत कराते हुए एवं स्वालंबन मिशन शक्ति के दृष्टिगत सरकार द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत बाल विवाह, लैंगिक समानता के बारे में एवं महिला सम्बन्धी अधिकारो के बारे मे तथा साइबर अपराध की रोकथाम के बारे जानकारी दी गयी। जिसमें पीड़िताओं से संवाद कर महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से पीड़ित महिलाओं से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को समझने और उनके समुचित समाधान का आश्वासन दिया गया। बीट पुलिस अधिकारियों ने पीड़िताओं को हर समय सहायता का भरोसा दिया, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में सहायता पाने के लिए पुलिस पर निर्भर रह सकें और किसी भी तरह के खतरे का सामना करने में सक्षम हो सकें। योजनाओं और आपातकालीन नंबर्स की जानकारी में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, महिलाओं को 1090 (वुमन पॉवर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), और 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे आपातकालीन नंबरों की जानकारी देकर उनकी उपयोगिता को समझाया गया। मिशन शक्ति 5 के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि वे किसी भी परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें। पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों के बारे में भी शिक्षित किया जा रहा है, जिससे वे अधिक सशक्त महसूस कर सकें। इस अभियान के माध्यम से पुलिस और समुदाय के बीच सहयोग और विश्वास का संबंध मजबूत किया जा रहा है। महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या खतरे की स्थिति में पुलिस की सहायता प्राप्त करें और बिना किसी संकोच के शिकायत दर्ज कराएं। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के भावना को समाज में प्रोत्साहित करना है। महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए आवश्यक सहायता और जागरूकता प्रदान करना उत्तर प्रदेश पुलिस का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में समाज के हर सदस्य की भागीदारी आवश्यक है। मिशन शक्ति-5 के माध्यम से हम महिलाओं के प्रति सुरक्षित वातावरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर हैं। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस अभियान में अपनी भूमिका निभाएं और समाज में सुरक्षा, सम्मान और समानता के मूल्यों को बढ़ावा दें।