हिमांशु गुप्ता
बदलता स्वरूप जमुनहा, श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जमुनहा तहसील कार्यकारिणी की बैठक जमुनहा तहसील सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जमुनहा तहसील कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें तहसील संरक्षक पद पर तीसरी बार सुधीर सिंह,तो तहसील जमुनहाअध्यक्ष के पद पर दूसरी बार बाबू राम पाठक,उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता व दूसरी बार उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप त्रिपाठी,महामंत्री नितिश कुमार तिवारी,मंत्री अमित कुमार विश्वास व दूसरी बार मंत्री के पद पर दुशरी बार संदीप त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी राहुल जायसवाल,प्रचार मंत्री हिमांशु गुप्ता,कोषाध्यक्ष विकास रस्तोगी तथा तहसील कार्यकारिणी के पद पर संतोष कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने की। इसमें पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन प्रतिबद्ध है। उन्होंने पत्रकारों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में आने वाली कठिनाइयों से निपटने के लिए संगठन की सहायता का भरोसा दिलाया। बैठक में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, आर्थिक सुरक्षा और पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतियों और प्रशासनिक दबाव के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। यूनियन के सदस्यों ने पत्रकारों की सुरक्षा, उनके कामकाज में पारदर्शिता और स्वतंत्रता को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी से मुकेश गुप्ता,रघुनंदन गुप्ता,शमा बानो, सोना बानो,अमर नाथ सिंह, रुद्रसेन वर्मा, इसरार अहमद जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसवाल के साथ अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal