सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में बुधवार 18 दिसंबर 2024 को 62वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय भिनगा में बल की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि रहे पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय,भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी और साथ में द्वितीय कमान अधिकारी अमरेन्द्र कुमार वरुण और उप कमाण्डेन्ट निरुपेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय लखीमपुर खीरी वी. विक्रमण ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा और विधायक राम फेरन पांडेय ने बल की स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सभी जवानों को बल स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और जवानो द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर की जा रही कठिन मेहनत और बलिदान की सराहना की। कार्यक्रम का आरंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। जिसमे बिहू, पंजाबी भांगड़ा, मराठी नृत्य, और अन्य गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मनोरंजन किया गया जो एक उत्साही वातावरण रहा। संजय श्रीवास्तव वीर रस के कवि ने अपनी कविताओं का भी मंचन किया। उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय लखीमपुर खीरी वी. विक्रमण ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले कर्मियों और पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत करते हुए उनके योगदान की सराहना की और बल की स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी जवानों को बल की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में द्वितीय कमान अधिकारी अमरेन्द्र कुमार वरुण और उप कमाण्डेन्ट निरुपेश कुमार के द्वारा इस सफल कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों व जवानो का आभार प्रकट किया और बल के स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों ने आपस में मिलकर एक सौहार्दपूर्ण माहौल में भोजन का आनंद लिया। इस आयोजन ने सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस के महत्व को और अधिक रेखांकित किया और जवानों की मेहनत और बलिदान को सलाम किया। इस मौके पर जिला प्रशासन से अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार और वाहिनी के सहायक कमाण्डेन्ट केएच नाभाचंद्र सिंह सहित समस्त जवान और संदीक्षा सदस्या व बच्चे उपस्थित रहे।