अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फतेहपुर चुनाव में आदर्श अधिवक्ता संगठन की ओर से अध्यक्ष पद प्रत्याशी मणि प्रकाश दुबे व महामंत्री पद के प्रत्याशी इंद्र कुमार सिंह चौहान सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट व सिविल कोर्ट परिसर में ढोल नगाडो के साथ जुलुस निकाल कर धूम धाम से अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, अपना अध्यक्ष कैसा हो मणि प्रकाश दुबे जैसा हो आदि नारे लगाते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष के प्रत्याशी वागीश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर अनुज विश्वकर्मा व राम औतार तथा कनिष्ठ उपाध्यक्षा पद पर मजहर हुसैन व राजेश सिंह यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर रजत्त कुमार सैनी, पुस्तकालय पद पर रचदीपा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर मो० इसरत खान सहित वरिष्ठ सदस्य पद पर महेश कुमार द्विवेदी, श्रीमती कंचन सिंह, हृदय राम श्रीवास्तव, कृष्णलाल पाल, राम आसरे तिवारी व राकेश सिंह ने नामांकन कराया। वही कनिष्ठ सदस्य पर अंकुश तिवारी, आशीष गुप्ता, अभय सिंह, पूनम गुप्ता, सत्यार्थ अग्रवाल व मो रिजवान ने भी नामांकन कराकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में अपना दावा ठोका है। नामांकन जुलूस के दौरान सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ताओ ने शामिल होकर चुनाव का जश्न मनाया। जिसमे प्रमुख रूप से प्रतिभाग करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार उपाध्याय, लक्ष्मीकान्त द्विवेदी, महेश कान्त त्रिपाठी, वी०के० मिश्र, अनिल कुमार तिवारी, ओम प्रकाश द्विवेदी, हंसराज सिंह, सुनील बाजपेयी, सुशील मिश्रा, महेन्द्र गौर, हितेन्द्र बहादुर सिंह, देववृत्त अग्निहोत्री, अनुराग नारायण मिश्रा, प्रभात शुक्ला, उमेश कुमार द्विवेदी, महेश कुमार द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, बुद्ध प्रकाश सिंह, विजय सिंह, आनन्द मिश्रा, शाश्वत गर्ग, विशाल सिंह गौतम, उमेश त्रिपाठी, ब्रजराज सिंह, फूल चन्द्र चौरसिया, अंजू रानी श्रीवास्तव, नमिता सिंह, सरिता सिंह यादव, सविता सिंह, शिवानी बाजपेयी, लक्ष्मी कान्त दीक्षित, अजय मिश्रा, मयंक श्रीवास्तव, आदर्श तिवारी, अनुग्रह प्रताप सिंह, अजीत चौहान, विनोद श्रीवास्तव, श्रवण निषाद, तुषार दुबे, राघवेन्द्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
