बदलता स्वरूप गोण्डा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन की अध्यक्षता में किसानों की समृद्धि के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी गरीबों, किसानों, शोषित, वंचित, दलितों के नेता थे उन्होंने अपना जीवन काल गरीबों किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण प्रवेश की मर्यादा में जिया, इन्होंने नन्हे हृदय में गांव गरीब किसान के शोषण के खिलाफ संघर्ष की बीज रोपण कर लिया था, इसी क्रम में सरफराज हुसैन सोनू ने पूर्व प्रधानमंत्री पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि चौधरी चरण सिंह हम सबके नेता थे उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा किसानों के हित में काम किया हम लोग उनको हमेशा याद रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजेश दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में फहीम अहमद पप्पू जिला उपाध्यक्ष, डॉ अंजू वर्मा राष्ट्रीय सचिव महिला सभा, राजेश यादव जिला महासचिव, शहान अख्तर राईनी, राजेश मिश्रा सदस्य जिला पंचायत, मतीन सिद्दीकी, राजेश मिश्रा,शिव अखिलेश विश्वकर्मा, सिद्धार्थ सिंह, पवन कुमार सिंह, संतोष कुमार तिवारी, साहब राम यादव, मंगली यादव, संजय साहू, परवेज सलमानी, बृजेश कुमार यादव, आशुतोष शुक्ला, सत्यम मिश्रा सोमनाथ तिवारी, डॉक्टर आसिफ परवेज, कस्तूरी यादव, सिद्धार्थ सिंह, अरविंद कुमार यादव, नंदकुमार आनंद, बिंदरी प्रसाद पाल, अर्जुन प्रसाद यादव, राजकुमार यादव, हीरा लाल सागर, मो०वकील, अर्जुन यादव एवं तमाम समाजवादी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे।

Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal