Tag: basti news
-
मंडलीय समीक्षा 21 मार्च को
बस्ती। मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक दिनॉक 21 मार्च को पूर्वान्ह 10.30 बजे से आयुक्त सभागार में आयोजित की जायेंगी। उक्त जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकान्त शुक्ल ने दी है।
-

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
बस्ती। अमृत योजना के तहत निर्मित कटेश्वर पार्क का जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि पार्क का संचालन सुचारु रुप से किया जाए। उन्होने जगह-जगह टूट-फूट को देखकर इसका तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि पार्क के अंदर…
-

नदियों को गंदगी मुक्त रखने हेतु चलाएं जन जागरूकता अभियान-डीएम
बस्ती। मनवर एवं कुवानो नदी में गिरने वाले नालों की सूची बनाकर इसके रोकथाम के लिए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि शासन द्वारा नदियों को पर्यावरण एवं गंदगीमुक्त करने के लिए इस समिति का…
-

3 दिव्यांगों को डीएम ने सौंपा आवास का स्वीकृत पत्र
बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कुदरहा ब्लॉक के भक्तूपुर गांव के आंखों से दिव्यांग तीन भाइयों बाल केसर, विजय कुमार तथा किशन लाल पुत्र रामप्रसाद को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने तीनों भाइयों को बधाई देते हुए एक साथ मकान निर्माण का कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने कहा…
-

ग्राम बैरागल व डिंगरपुर में खस की खेती व प्लान्ट का डीएम ने किया निरीक्षण
बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने तहसील हर्रैया के विकास खण्ड दुबौलिया में स्थित ग्राम बैरागल व डिंगरपुर में खस की खेती व प्लान्ट का निरीक्षण किया। उन्होने खस की खेती करने वाले किसान प्रेम प्रकाश सिंह व अमरेन्द्र प्रताप सिंह व धर्मराज चौधरी से वार्ता भी किया। उन्होने खस की खेती को अधिक से…
-

मंडलायुक्त सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन संपन्न
बस्ती। पेंशनर की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मंडलायुक्त सभागार में आयोजित पेंशन अदालत में उन्होंने 4 प्रकरणों की सुनवाई किया तथा 1 सप्ताह के भीतर निस्तारित करते हुए रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की…
-

लक्ष्य के सापेक्ष योजनाओं की प्रगति का भौतिक सत्यापन अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जायें-गजेंद्रमणि
बस्ती। लक्ष्य के सापेक्ष योजनाओं की प्रगति का भौतिक सत्यापन अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जायें। उक्त निर्देश उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्रमणि त्रिपाठी ने दिया। विकास भवन सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि किसानों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा जनप्रतिनिधियों द्वारा भी की जा रही है। अधिकारीगण योजनाओं…
-

महिलाओं को उपहार व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
बस्ती 6 मार्च 2023। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत एसबीआई आरसेटी बस्ती द्वारा प्रशिक्षित सफल महिला उद्यमियों को एलडीएम बस्ती द्वारा स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। उद्यमी महिलाओं ने तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव के अंतर्गत अपना स्टॉल भी लगाया था। एसबीआई आरसेटी बस्ती में चल रहे 06 दिवसीय थ्स्ब्त्च् प्रशिक्षण कार्यक्रम के…
-
प्रेस क्लब में होली समारोह संपन्न
बस्ती। आपसी मतभेद भुलाकर हर धर्म के लोग पूरे उत्साह के साथ देश में होली मनाते हैं। यह विचार डा0 वी0के0 वर्मा ने पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त करते हुए कहा कि लाल रंग त्याग और सौहार्द का प्रतीक…
-

होली पर्व पर नियम विरुद्ध कार्य करने पर होगी कड़ी कार्यवाही-डीएम
बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल तथा बस स्टेशन का होलिका दहन के लिए निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से वार्ता करके उन्होने जानकारी हासिल किया तथा मौके पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि…
You May Have Missed





