नितिश कुमार तिवारी
बदलता स्वरूप जमुनहा, श्रावस्ती। काम से वापस घर लौट रहे राजगीर मिस्त्री की मोटरसाइकिल को अनियंत्रित अज्ञात कार ने ठोकर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सीएचसी में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार गिलौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनऊपुर गांव निवासी दिलीप कुमार (45) पुत्र राम कुमार के साथ नानमून (18) पुत्र जलील जो राजगीर मिस्त्री का कार्य करते हैं और मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित साई गांव चौराहा पर मो.उमर के यहां निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे थे और सोमवार देर शाम को कार्य से निर्वृत्त होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। कि तभी इसी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर वैरियर चौराहा पहुंचते ही बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवार राजगीर मिस्त्री को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal