जनता दल एस की बैठक में सदस्यता अभियान का जोर-पार्टी विस्तार और जनसमर्थन के लिए कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर काम करने का निर्देश

नितिश कुमार तिवारीबदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में जनता दल (एस) के जिलाध्यक्ष बाबूराम पाठक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मणपुर कोठी गांव में एक बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य पार्टी की सदस्यता अभियान को बढ़ावा देना और क्षेत्र में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करना था। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबूराम पाठक ने अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्यों और अनुशासन का पालन करते हुए काम करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने नए लोगों को सदस्यता दिलाने का अभियान तेज करने का भी आह्वान किया। बैठक में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गई। जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार विश्वकर्मा, संगठन मंत्री बलराम प्रजापति और कई स्थानीय कार्यकर्ता भी इस मौके पर उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यक्रमों और कार्यशैली को लेकर अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए। जिलाध्यक्ष बाबूराम पाठक ने बैठक में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को पार्टी के नियमों और निर्देशों का पालन करते हुए ही कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अंतर्गत ही सभी पदाधिकारी और सदस्य काम करेंगे ताकि पार्टी के कार्यों में एकरूपता बनी रहे और कार्यकर्ताओं के बीच एक स्पष्टता हो। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। हर कार्यकर्ता को इसकी महत्ता समझनी चाहिए और इसका पालन करना चाहिए। जब तक हम अनुशासन में रहकर कार्य नहीं करेंगे, तब तक पार्टी का असल उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। वहीं बैठक में जिलाध्यक्ष बाबूराम पाठक ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को इसे पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पार्टी अन्य समुदायों और क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रयासरत है, और इसके लिए सदस्यता अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों सहित आम जनमानस उपस्थित रहा।