,

विधानसभा भवन का शैक्षिक भ्रमण कर विद्यार्थियों ने समझी लोकतांत्रिक व्यवस्था

बदलता स्वरूपगोंडा। आवास विकास कॉलोनी स्थित एम्स इंटर कॉलेज, गोंडा के विद्यार्थियों ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन का शैक्षिक भ्रमण कर प्रदेश की राजनीतिक, प्रशासनिक एवं विधायी व्यवस्थाओं को करीब से समझा। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।विद्यालय प्रबंधक डॉ. अभय श्रीवास्तव ने…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप
गोंडा। आवास विकास कॉलोनी स्थित एम्स इंटर कॉलेज, गोंडा के विद्यार्थियों ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन का शैक्षिक भ्रमण कर प्रदेश की राजनीतिक, प्रशासनिक एवं विधायी व्यवस्थाओं को करीब से समझा। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. अभय श्रीवास्तव ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान का विस्तार करने के साथ-साथ उनमें दूरदृष्टि, जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में प्राप्त व्यावहारिक अनुभव ही भविष्य के व्यक्तित्व और दृष्टिकोण को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। इसी उद्देश्य से विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को समय-समय पर सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं प्रशासनिक संस्थानों का भ्रमण कराया जाता है।
कार्यक्रम का संयोजन अनवया श्रीवास्तव ने किया। भ्रमण के दौरान 15 विद्यार्थियों ने विधानसभा भवन के सदन, पुस्तकालय, वीआईपी कॉरिडोर और ऑडियो-वीडियो कक्ष का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने वहां की व्यवस्थाओं को समझने के साथ ही वर्चुअल हेलीकॉप्टर राइड का भी अनुभव प्राप्त किया।
भ्रमण में पीहू पांडे, मुस्कान शुक्ला, जानवी तिवारी, आस्था सिंह, सृष्टि गुप्ता, मीनाक्षी श्रीवास्तव, सोनाक्षी श्रीवास्तव, शगुन तिवारी, सोनल तिवारी, आयुष्मान, देव मोदनवाल, शिवांश द्विवेदी एवं तेजस सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विधायी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor