बदलता स्वरूप
गोण्डा। आज समाजवादी पार्टी कार्यलय गोण्डा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रयी अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी के निर्देशन पर मण्डल कमीशन के नायक बी पी मण्डल जी की जयंती गोष्ठी आयोजित करके मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने किया।
जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हैं हुए कहा बी पी मण्डल जी पिछड़े दलित अल्पसंख्यक की जो लड़ाई लडी आज उसी की देन है। पिछड़े समाज की हिस्से दारी मजबूत है। आज जिला अध्यक्ष ने पीडीए समाज के अहम साथी राजेश कुमार मौर्य को अहम जिम्मेदारी दी और कहा की आप पूरे जनपद मे जाकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करे।
आज बड़ी संख्या मे मौर्य, शाक्य,सैनी, कुशवाहा,साहू, विश्वकर्मा,भुर्जी,समाज के साथियो ने समाजवादी पार्टी कार्यलय पर आकर 2027 मे समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है।
कार्य क्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जावेद मंटू ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, राष्ट्रयी सचिव मसूद आलम, सपा नेता हाजी जकी,अजय गौतम,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार विश्वकर्मा, संजय साहू, अफ़ज़ल खान,मतीन सिद्दीकी, विपिन चंद वर्मा,मंशा राम वर्मा,शाहिद खान, साहब राम यादव,विक्रम शर्मा, जियाउर रहमान, संदीप भुर्जी, सोमनाथ तिवारी, पवन विश्वकर्मा, बृजेस यादव हीरा लाल सहित सैकड़ो साथी मौजूद रहे।









