, ,

गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बदलता स्वरूपगोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किसानों एवं कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने तथा कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रख्यापित उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। नवीन गल्ला मण्डी, बहराइच रोड, गोण्डा से…

2 minutes

Read Time

बदलता स्वरूप
गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किसानों एवं कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने तथा कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रख्यापित उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। नवीन गल्ला मण्डी, बहराइच रोड, गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की खेप को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि उत्पादों को स्थानीय बाजार तक सीमित न रखकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ना किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलने से स्थानीय कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं व्यापारियों से कृषि उत्पादों की गुणवत्ता, मानकों और निर्यात संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखने की अपेक्षा की। मण्डी समिति के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नवीन गल्ला मण्डी, गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल भेजा जा रहा है। यह पहल जनपद में कृषि उत्पादों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को गति देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कृषि निर्यात नीति को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रख्यापित नीति का उद्देश्य प्रदेश के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा कृषि क्षेत्र में निर्यात की संभावनाओं को मजबूत करना है। गोण्डा से नेपाल को चावल का निर्यात शुरू होने से स्थानीय स्तर पर कृषि व्यापार को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
नेपाल को कृषि उत्पादों की आपूर्ति शुरू होने से जनपद के किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए नए व्यावसायिक अवसर सृजित होंगे। इससे कृषि उपज के विपणन का दायरा बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों एवं व्यापारियों ने कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शासन की इस पहल का स्वागत किया तथा भविष्य में अन्य कृषि उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी स्पष्ट हुआ कि गोण्डा जनपद कृषि उत्पादों के विपणन और निर्यात के क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर अग्रसर है तथा नेपाल सहित अन्य पड़ोसी देशों के बाजारों तक स्थानीय कृषि उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर मण्डी समिति के सभी संबंधित अधिकारीगण, व्यापारी मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकास अग्रवाल सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor